बिहार-झारखंड
बिहार में चुनावी हार के बाद भाजपा में मंथन, हरीश द्विवेदी लेंगे फीडबैक; पटना में आरके सिन्हा का करेंगे अंतिम दर्शन
विधान परिषद चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी संगठन में समीक्षा की तैयारी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी शनिवार को पटना पहुंचकर प्रदेश संगठन से लेकर सत्ता में शामिल नेताओं तक के साथ बैठक करेंगे।
इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, हालिया चुनावी नतीजों और आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। बिहार प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद पटना में उनकी यह पहली बड़ी बैठक होगी।
विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद बढ़ी समीक्षा की जरूरत
भाजपा को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
खास बात यह है कि ये दोनों चुनाव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के गृह जिले से जुड़े हैं।
इससे पहले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी को हार मिली थी। लगातार चुनावी झटकों के बाद संगठन में इन नतीजों की समीक्षा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा के बिहार प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का पटना एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ दें कर स्वागत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, महामंत्री प्रीति शेखर, झारखंड की सह प्रभारी व एमएलसी निवेदिता सिंह एवं संजय प्रकाश। फोटो: भाजपा
प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ होगी बैठक
हरीश द्विवेदी शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, पार्टी के कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी।
माना जा रहा है कि बिहार प्रभारी पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन की कार्यप्रणाली और चुनौतियों को समझने का प्रयास करेंगे।
शाम को विधानमंडल दल की बैठक में जुटेंगे सांसद-विधायक
प्रदेश मुख्यालय में बैठक के बाद शाम को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद, राज्य सरकार में शामिल मंत्री, विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। संगठन और सरकार के बीच समन्वय के साथ पार्टी की आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा हो सकती है।
बिहार प्रभारी के रूप में पहली बैठक, नेताओं से करेंगे परिचय
हरीश द्विवेदी के बिहार प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद यह पहली बैठक है। ऐसे में बैठक के दौरान उनका प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों से औपचारिक परिचय भी होगा।
इसके साथ ही पार्टी के अलग-अलग स्तर पर काम करने वाले नेताओं से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। बैठक को बिहार भाजपा के संगठनात्मक कामकाज को समझने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं ने किया स्वागत
पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर और पूर्व प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नेताओं ने उनका स्वागत कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आगे की बैठकों की तैयारी की। झारखंड की सहप्रभारी व एमएलसी निवेदिता सिंह, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युजंय झा, स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र सिंह एवं एमएलसी संजय प्रकाश के अतिरिक्त अन्य कई नेताओं ने बिहार प्रभारी का स्वागत किया।
आरके सिन्हा का अंतिम दर्शन करेंगे हरीश द्विवेदी
भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद और एसआइएस ग्रुप के संस्थापक डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया।
उनके पुत्र ऋतुराज सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। पार्थिव शरीर 30 अक्टूबर की शाम सात बजे दिल्ली से पटना लाया जाएगा। बिहार भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी भी पटना पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन करेंगे।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

