देश
भारत में एससीओ की बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में भारत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के बारे में अंतिम निर्णय लेगा और संबंधित संस्थानों के बीच विचार-विमर्श के बाद करेगा।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में पुष्टि की कि पाकिस्तान को नई दिल्ली में 20-22 नवंबर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए भारत से निमंत्रण मिला है।
उन्होंने कहा, ”भागीदारी पर अंतिम निर्णय संस्थागत विचार-विमर्श के बाद देश के नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।
भारत ने संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे मंच पर पाकिस्तान सहित एससीओ के सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है।
इस्लामाबाद को निमंत्रण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल मई में दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के बाद संभवत: यह पहली बार है जब नई दिल्ली ने किसी वरिष्ठ पाकिस्तानी मंत्री को भारत में किसी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
समझा जाता है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
भारत ने 28 अक्टूबर को घोषणा की थी कि एससीओ के सभी सदस्यों को स्थापित परंपरा को ध्यान में रखते हुए निमंत्रण दिया गया है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

