बिहार-झारखंड
मुंगेर-भागलपुर के बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पेंच: 1329 करोड़ मंजूर, पर AAI के पत्र बिना रुका भूमि अधिग्रहण
Ajgaivinath Greenfield International Airport Land Acquisition: मुंगेर जिले के असरगंज और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र की सीमा पर बनने वाले महत्वाकांक्षी अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना तीन माह बीत जाने के बाद भी कागजों से बाहर नहीं निकल पाया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जुलाई 2026 में इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा की थी। परियोजना के लिए कुल 3145.23 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
इसके लिए राज्य कैबिनेट ने जुलाई 2026 में ही 1329.58 करोड़ रुपये के भारी-भरकम मुआवजे की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी थी। हालांकि, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से भू-अर्जन कार्यालय को अब तक अधियाचना नहीं भेजे जाने के कारण वास्तविक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
मुंगेर जिले में 1720 एकड़ जमीन की नापी पूरी, कागजी प्रक्रिया जारी
एयरपोर्ट परियोजना के तहत मुंगेर जिले के असरगंज और बरियारपुर अंचल अंतर्गत कुल आठ मौजों की 1720 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना तय पाया गया है। इनमें असरगंज अंचल के अमैया, ढोलपहाड़ी, चौरगांव, पुरुषोत्तमपुर-सतघरिया और सजुआ मौजा के अलावा बरियारपुर अंचल के कुछ हिस्से की जमीन शामिल है।
मुंगेर जिले में इस भूमि के अधिग्रहण और रैयतों को मुआवजे के भुगतान के लिए 773 करोड़ 46 लाख 84 हजार 361 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। भू-अर्जन कार्यालय द्वारा चिन्हित भूमि की स्थलीय नापी कराई जा चुकी है और अंचल कार्यालय स्तर पर कागजी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है।
नापी के साथ डॉक्यूमेंट्री एविडेंस तैयार, रैयतों से जल्द लिए जाएंगे दस्तावेज
असरगंज के अंचल अधिकारी उमेश चौधरी ने बताया कि अधियाची विभाग से अधियाचना आने की सूचना पर प्रशासनिक स्तर पर डॉक्यूमेंट्री एविडेंस तैयार किए जा रहे हैं। अधिग्रहित होने वाली संभावित भूमि का खतियान, नक्शा और खेसरा पंजी संकलित कर ली गई है।
हालांकि, अभी रैयतों से सीधे जमीन के कागजात नहीं लिए गए हैं, लेकिन उन्हें अपने दस्तावेज दुरुस्त और तैयार रखने के लिए सचेत किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर जमीन से जुड़े सभी अभिलेखों को सुरक्षित और व्यवस्थित किया जा रहा है।
चार जिलों को मिलेगा सीधा फायदा, व्यापार और उद्योग को लगेंगे पंख
अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अस्तित्व में आने से अंग और मगध-मुंगेर प्रमंडल के पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। यहां से नियमित उड़ानें शुरू होने पर मुंगेर, भागलपुर, जमुई और लखीसराय सहित आसपास के आधा दर्जन जिलों के लाखों लोगों को सुगम और तीव्र हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। बेहतर एयर कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन (खासकर श्रावणी मेला व विक्रमशिला), व्यापार, निर्यात और स्थानीय उद्योगों को नए आयाम मिलेंगे।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

