पंजाब
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने लंबी हलके की विभिन्न अनाज मंडियों का लिया जायजा

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने लंबी हलके की विभिन्न अनाज मंडियों का लिया जायजा
मलोट / श्री मुक्तसर साहिब,
पंजाब के कृषि, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज लंबी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न अनाज मंडियों—पन्नीवाला, मिड्डा, आलमवाला, किलियांवाली, लंबी और खुड्डियां—का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत भी करवाई।
मंत्री ने कहा कि मंडी बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और जिले की मंडियों में विभिन्न खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। उन्होंने पन्नीवाला अनाज मंडी में खरीद का शुभारंभ करते हुए आश्वासन दिया कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी गेहूं की फसल साफ और सूखी अवस्था में मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके और उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर जिला मंडी अधिकारी अजयपाल सिंह बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन तक जिले की मंडियों में 30,640 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जबकि विभिन्न एजेंसियों द्वारा 7,809 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
इस अवसर पर एसडीएम गुरकिरनदीप सिंह सिद्धू, डॉ. गुरदित्त सिंह (डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन), रछपाल सिंह (चेयरमैन), परमपाल सिंह (कोऑर्डिनेटर, नशा छुड़ाओ), गुरसेवक सिंह लंबी, टोजी लंबी, जसविंदर सिंह (पूर्व सरपंच, भागू), सरपंच परम भागू, हिमांशु बांसल (किलियांवाली), जगमीत सिंह खुड्डियां, बब्बी खुड्डियां, दिलबाग सिंह (सरपंच, पन्नीवाला), सतपाल सिंह, जोरावर सिंह, पीए गुरबाज खुड्डियां, मोहित सोनी (मीडिया इंचार्ज) और बलजिंदर शर्मा (मंडी सुपरडेंट) समेत विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



