Connect with us

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: गुना के औद्योगिक क्षेत्र में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई टीमें मौके पर

एएनआई, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक पाइप फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे कारखाने में धुएं के गुबार छा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 8 बजे लगी।

फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक पाइप और रसायनिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी। देखते ही देखते पूरे गोदाम और उत्पादन इकाई में आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने देखते ही दमकल विभाग को सूचना दी।

गुना फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के इलाकों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए हैं।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *