उत्तर प्रदेश
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 8 में से 5 आरोपियों की कुंडली आई सामने, कोई गिनता था नोट तो किसी की अंदर खड़ी होती थी बुलेट
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दर्ज हुए मुकदमे के बाद अब इन आरोपियों में से प्रमुख लोगों के नाम और मंदिर के भीतर उनकी क्या भूमिका थी, इसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है.
1. राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव

काम: यह राम मंदिर का व्यवस्थापक था. मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन कराने से लेकर वहां की जनसुविधाओं का ध्यान रखने की जिम्मेदारी इसके पास थी.
2. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव

काम: यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है. यह मंदिर में नोट गिनने की पूरी प्रक्रिया का इंचार्ज था.
3. लवकुश मिश्रा

काम: यह राम मंदिर में नोट गिनने का काम करता था. इस मामले की कार्रवाई के दौरान इसके घर से लगभग 10 लाख रुपये बरामद हुए थे.
4. अनुकल्प मिश्रा

काम: यह नोट गिनने के काम से करीब 2 साल से लगा हुआ है. रिश्ते में यह आरोपी लवकुश मिश्रा का साला लगता है.
5. करुणेश पांडे

काम: यह भी राम मंदिर के भीतर नोटों की गिनती करने वाला कर्मचारी है.
प्रशासन और पुलिस ने एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कुल 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



