पंजाब
सीतामढ़ी में जिला पार्षद प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या, 4 दिन पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया था घेराव
जिला मुख्यालय डुमरा थाना क्षेत्र की मिश्रौलिया पंचायत के केथरिया रामपट्टी गांव में शनिवार की सुबह करीब छह बजे अपराधियों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मार हत्या कर दी। अपराधियों ने उन्हें आठ गोलियां मारी हैं। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना के बाद स्वजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की भांति जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की पार्षद खुशदील देवी के पति बैद्यनाथ महतो शनिवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान श्मशान घाट के पास बने बैठका में दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए।
गौरतलब है कि 28 अगस्त की रात भी बदमाशों ने बैद्यनाथ महतो के घर पर हवाई फायरिंग की थी। घटना के बाद उन्होंने थाने पर पहुंचकर पुलिस को दो खोखे भी उपलब्ध कराए थे।
मामले में एजाज और त्रिभुवन समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई।
चार दिन पहले थाना का किया था घेराव
क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चार दिन पूर्व ग्रामीणों ने डुमरा थाने का घेराव भी किया था। ग्रामीणों ने पुलिस से पूर्व की फायरिंग की घटना में आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी।
इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। इसी बीच शनिवार की सुबह बैद्यनाथ महतो की हत्या ने पुलिस की कार्यशैली और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो मांगने को लेकर भी उठ रहे सवाल
स्वजन और ग्रामीणों का आरोप है कि 28 अगस्त की फायरिंग के बाद पुलिस की ओर से घटना का वीडियो उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। कथित तौर पर वीडियो मिलने के बाद अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई थी।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को घटना में इस्तेमाल किए गए खोखे भी उपलब्ध कराए गए थे तो कार्रवाई के लिए और कितने साक्ष्य की आवश्यकता थी। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
गोली लगने से बैधनाथ महतो की मौत हो गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही है। – मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष, डुमरा (सीतामढ़ी)
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

