Connect with us

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: 8 में से 5 आरोपियों की कुंडली आई सामने, कोई गिनता था नोट तो किसी की अंदर खड़ी होती थी बुलेट

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दर्ज हुए मुकदमे के बाद अब इन आरोपियों में से प्रमुख लोगों के नाम और मंदिर के भीतर उनकी क्या भूमिका थी, इसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है.

1. राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव

राम शंकर यादव

काम: यह राम मंदिर का व्यवस्थापक था. मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन कराने से लेकर वहां की जनसुविधाओं का ध्यान रखने की जिम्मेदारी इसके पास थी.

विशेष भूमिका: टिन्नू यादव अकेला ऐसा शख्स है जो बिना किसी रोक-टोक के मंदिर में कहीं भी आ-जा सकता था. इसके साथ ही यह अकेला ऐसा शख्स था जिसकी बुलेट गाड़ी मंदिर के अंदर जाकर खड़ी होती थी.

2. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव

काम: यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है. यह मंदिर में नोट गिनने की पूरी प्रक्रिया का इंचार्ज था.

3. लवकुश मिश्रा

काम: यह राम मंदिर में नोट गिनने का काम करता था. इस मामले की कार्रवाई के दौरान इसके घर से लगभग 10 लाख रुपये बरामद हुए थे.

4. अनुकल्प मिश्रा

काम: यह नोट गिनने के काम से करीब 2 साल से लगा हुआ है. रिश्ते में यह आरोपी लवकुश मिश्रा का साला लगता है.

भूमिका और आरोप: अनुकल्प मिश्रा श्रद्धालुओं की मदद के लिए बने पिलग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर में तैनात था, लेकिन यह नोट गिनने की प्रक्रिया में भी शामिल था. इसके ऊपर चढ़ावा के वाउचर में गड़बड़ी करने का आरोप है.

5. करुणेश पांडे

काम: यह भी राम मंदिर के भीतर नोटों की गिनती करने वाला कर्मचारी है.

प्रशासन और पुलिस ने एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कुल 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *