विदेश
किसी भी राष्ट्रपति ने एक ही युद्ध को इतनी बार खत्म नहीं किया’, बाइडन के बेटे ने ईरान युद्ध के दावों को लेकर ट्रंप पर ली चुटकी
वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे ने डोनल्ड ट्रंप पर चुटकी ली। उन्होंने मौजूदा प्रशासन के उन बार-बार किए जाने वाले दावों को चुनौती दी, जिनमें तेहरान के साथ सैन्य तनाव के समाप्त होने की बात कही गई है।
हंटर बाइडेन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं आधिकारिक तौर पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंप को नामांकित कर रहा हूं।” उन्होंने चुटकी ली और कहा कि इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति ने एक ही युद्ध को इतनी बार खत्म नहीं किया है।
हंटर ने दोनों देशों के बीच हुई संक्षिप्त सैन्य झड़प को लेकर प्रशासन के दावों पर सवाल उठाए और कहा कि अमेरिकी नेता ने कई बार जीत का ऐलान किया था। उन्होंने पोस्ट में कहा, “सीएनएन के आंकड़ों के मुताबिक, हमारे प्रिय नेता ने ईरान के साथ युद्ध को कम से कम 38 बार खत्म किया है।”
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एआई से बना एक वीडियो पोस्ट किया है। वे खुद को एक ऐसे डॉक्टर के तौर पर पेश करते हैं जो “ट्रंप डिरेजमेंट सिंड्रोम” नाम की बीमारी का इलाज कर रहा है। यह एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल वे अक्सर अपने आलोचकों और राजनीतिक विरोधियों की बुराई करने के लिए करते हैं। यह वीडियो 90 सेकंड का है।
वीडियो के आखिर में अमेरिकी राष्ट्रपति का वर्चुअल अवतार अपनी मेडिकल सलाह दे रहा है। “इलाज आसान है। फेक न्यूज देखना बंद करें। प्रार्थना करें। और अगर कभी बेचैनी महसूस हो, तो मेरी तरह डाइट कोक पी लें। इससे आपकी जिंदगी में जबरदस्त फर्क दिखेगा।”
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



