राज्य
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट: न्यायिक आयोग ने SDO-DSP समेत 15 पुलिसकर्मियों को भेजा समन, पिस्टल जब्त
Bharat Tiwari Encounter case: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच के क्रम में न्यायिक जांच आयोग ने जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, तत्कालीन डीएसपी राजेश कुमार शर्मा तथा तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत करीब 15 पुलिसकर्मियों को गवाही के लिए समन जारी किया है। इसमें भोजपुर जिला पुलिस से लेकर एसटीएफ के दारोगा व सिपाही तक के नाम शामिल है।
न्यायिक जांच आयोग की ओर से जारी समन में 16 एवं 17 जुलाई को आयोग के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने पूरी घटना की जांच, गवाहों द्वारा लगाए गए आरोपों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का पक्ष जानने के लिए सिविल सेवा अधिनियम के तहत उन्हें आयोग की अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
सर्विस पिस्टल जब्त
इधर, मामले की जांच कर रही पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर फोरेंसिक जांच के लिए मुठभेड़ के दौरान मौजूद तत्कालीन जगदीशपुर डीएसपी के बाडीगार्ड संजय कुमार, दारोगा हरिचंद्र कुमार तथा एएसआई रामाशंकर यादव की सरकारी सर्विस पिस्टल जब्त कर ली है।
जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इससे पूर्व तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार की सरकारी पिस्टल, एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की सरकारी पिस्टल तथा आरोपित भरत की पिस्टल भी जब्त की जा चुकी है।
न्यायिक जांच आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए शाहपुर थाने के दारोगा हरिचंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सह आईओ संजीव कुमार, एएसआई रामाशंकर यादव, एसटीएफ के दारोगा विकास कुमार, दारोगा मंटू कुमार, सिपाही मुन्ना कुमार, सिपाही सोनू मेहता, चालक हवलदार नरेंद्र सिंह, सिपाही अभिषेक कुमार, सिपाही अक्षय कुमार, दारोगा राम कुमार तथा डीएसपी के बाडीगार्ड संजय कुमार को भी समन जारी किया गया है। सभी को अलग-अलग तिथियों पर आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



