राज्य
‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ एथेनॉल विवाद पर भड़के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा; बोले- भारत में सिर्फ 20 फीसदी कच्चा तेल उत्पादन
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान चर्चा में आ गया है। रविवार को रीवा एयरपोर्ट पर नई उड़ानों के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर तीखा तंज कसा। सांसद ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि एथेनॉल नहीं चलेगा और केवल शुद्ध पेट्रोल चाहिए। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”
सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा एयरपोर्ट से भोपाल और कोलकाता के लिए नई उड़ान शुरू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति, कच्चे तेल के आयात और एथेनॉल मिश्रण की जरूरत पर अपनी बात रखी।
‘भारत में सिर्फ 20 प्रतिशत कच्चा तेल होता है पैदा’
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का बचाव करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का पूरा कच्चा तेल देश में पैदा नहीं करता। भारत में करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का उत्पादन होता है, जबकि बाकी जरूरत आयात के जरिए पूरी करनी पड़ती है।
उन्होंने एथेनॉल के इस्तेमाल को आर्थिक दृष्टि से जरूरी बताते हुए ब्राजील का उदाहरण भी दिया। सांसद ने कहा कि ब्राजील में 100 प्रतिशत एथेनॉल से वाहन चलाए जा रहे हैं। ऐसे में भारत में एथेनॉल मिश्रण को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने सवाल उठाया।
शुभारंभ कार्यक्रम में जुड़े कई बड़े नेता
रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आदि वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
पहले भी कर चुके हैं विवादित टिप्पणी
बता दें कि रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा इससे पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने एक बार मोबाइल की लत पर कहा था कि 60 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते इस हद तक मोबाइल पर केंद्रित हो जाएंगे कि बच्चे भी आनलाइन पैदा होंगे। ये बच्चे स्टील के होंगे या फिर मांस और हड्डी के?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दाढ़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं, एक बार हिलाते हैं तो 50 लाख, दूसरी बार में एक करोड़। जितनी बार हिलाएंगे घर ही घर मिलेंगे, इसलिए आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो, जब देखना बंद कर दोगे तो आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे, जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, आवास मिलता रहेगा। एक अन्य विवादित टिप्पणी में सांसद ने कहा था कि 1947 में बंटवारे के समय जो मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए, वे अब भारत में परेशानी पैदा कर रहे हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



