राज्य
नेपाल आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए MP सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम; हेल्पलाइन नंबर जारी
पड़ोसी देश नेपाल में फ्लैश फ्लड से उपजे गंभीर संकट के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की है। नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी, राहत और उनके परिजनों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
सरकार का फोकस नेपाल में फंसे प्रत्येक मध्य प्रदेशवासी तक हर संभव सहायता पहुंचाने के साथ-साथ प्रदेश में मौजूद उनके परिजनों की चिंता दूर करने पर है। कंट्रोल रूम के जरिए प्रभावित लोगों से संपर्क स्थापित करने और उनकी जरूरतों की जानकारी जुटाने का काम किया जाएगा।
नेपाल प्रशासन और राहत एजेंसियों से समन्वय
प्राकृतिक आपदा के कारण नेपाल के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में मध्य प्रदेश भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से नेपाल प्रशासन और वहां सक्रिय राहत एवं बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक फंसे लोगों को राहत, रेस्क्यू और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
हेल्पलाइन, व्हाट्सएप और ईमेल से मिलेगी मदद
नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के नागरिक या उनके परिजन किसी भी तरह की सहायता, रेस्क्यू या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने त्वरित सहायता के लिए फोन, व्हाट्सएप और ईमेल की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिन पर संपर्क कर आप जरूरी मदद ले सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
व्हाट्सएप: 9818963273
ईमेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



