राज्य
अखिलेश यादव मुझे उपमुख्यमंत्री बना दें तो… डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले ने सपा चीफ को दिए ये फॉर्म्युला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुर्खियों में हैं. इसकी वजह वो खुद नहीं बल्कि उनके सगे साले राजीव कुमार त्रिपाठी हैं. ब्रजेश पाठक का नाम यूपी के दिग्गज भाजपा नेताओं में शुमार है. मगर उनके सगे साले राजीव त्रिपाठी ने अखिलेश यादव को समर्थन देने का फेसबुक पर ऐलान कर दिया है. वहीं, राजीव त्रिपाठी ने सपा चीफ अखिलेश यादव से एक बड़ी मांग भी कर दी है. उन्होंने कहा है अखिलेश यादव बस उन्हें सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दें. खबर में आगे जानिए राजीव त्रिपाठी ने ऐसा क्यों कहा?

‘बहन और जीजा से कोई राजनीतिक संबंध नहीं’
एक अन्य पोस्ट में राजीव कुमार त्रिपाठी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में अपने पारिवारिक रिश्तों का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि नम्रता पाठक उनकी सगी बड़ी बहन हैं और ब्रजेश पाठक उनके जीजा हैं. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक कारणों से उनका अपनी बहन और जीजा से कोई राजनीतिक संबंध नहीं है.
राजीव त्रिपाठी ने मांगी माफी
राजीव त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके इस कदम से अगर उनकी बहन नम्रता पाठक और ब्रजेश पाठक को कष्ट हुआ है, तो वह अपने भविष्य को देखते हुए उनसे क्षमा मांगते हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक रुख को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया है. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत होकर पार्टी का प्रचार-प्रसार और विस्तार करेंगे.
जातीय समीकरण को लेकर भी कही बात
राजीव त्रिपाठी ने कहा कि वह जातीय समीकरण और जातिवाद को ध्यान में रखे बिना सभी जातियों के बीच समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने की बात भी कही है.
सपा के समर्थन में सक्रिय भूमिका की बात
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले की ओर से समाजवादी पार्टी के समर्थन में खुलकर सामने आने के बाद उनकी फेसबुक पोस्ट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजीव त्रिपाठी ने पोस्ट के जरिए अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही है.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



