Connect with us

मध्य प्रदेश

ई-चालान ने खोला चोरी की स्कूटी का राज, खाकी वर्दी में महिला चलाती दिखी; भोपाल पुलिस के सामने खड़े हुए कई सवाल

राजधानी भोपाल में चोरी की एक स्कूटी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। हमीदिया अस्पताल परिसर से चोरी हुई नर्सिंग ऑफिसर की स्कूटी का सुराग किसी पुलिस जांच से नहीं, बल्कि यातायात विभाग के ई-चालान से मिला। चालान के साथ आई तस्वीर में चोरी की स्कूटी एक महिला खाकी वर्दी में चलाती नजर आई। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि अस्पताल से चोरी हुई स्कूटी आखिर इस महिला तक कैसे पहुंची और तस्वीर में दिखाई दे रही महिला कौन है।

ड्यूटी पर पहुंची, कुछ देर बाद गायब मिली स्कूटी

पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय नीलू साहू हमीदिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं। 22 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी स्कूटी से अस्पताल पहुंचीं। वाहन पार्क करने के बाद वह कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने गईं। करीब आधे घंटे बाद 8:30 बजे जब वापस लौटीं तो पार्किंग से उनकी स्कूटी गायब थी।

स्कूटी में रखे बैग में आईफोन, पैन कार्ड, एसबीआई का एटीएम कार्ड और कार की चाबी भी थी। काफी तलाश के बावजूद वाहन का पता नहीं चला तो नीलू ने कोहेफिजा थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

CCTV में दिखा संदिग्ध

शिकायत के बाद पुलिस ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सफेद शर्ट पहने एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस वाहन की तलाश में जुटी थी, लेकिन कई दिनों तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

10 दिन बाद मोबाइल पर आया चालान

मामले में नया मोड़ करीब 10 दिन बाद आया। 2 सितंबर की दोपहर 12:22 बजे रोशनपुरा चौराहे पर यातायात नियम तोड़ने का ई-चालान नीलू के मोबाइल पर पहुंचा। चालान के साथ लगी तस्वीर देखते ही वह चौंक गईं। तस्वीर में उनकी वही चोरी हुई स्कूटी दिखाई दे रही थी, लेकिन उसे चला रही थी खाकी वर्दी पहने एक महिला।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *