खेल
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में छठे स्थान पर
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 2-0 की क्लीन स्वीप के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की ताजा रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गई है।
बांग्लादेश ने इससे पहले मीरपुर में पहला टेस्ट 104 रन से जीता था और बुधवार को एक और बड़ी जीत के साथ टीम ने भारत को पछाड़ दिया।
बांग्लादेश के अब चार टेस्ट में दो जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 58.33 प्रतिशत अंक हो गए हैं जबकि भारत के नौ टेस्ट मैचों में 48.15 अंक हैं।
डब्ल्यूटीसी के पहले दो संस्करणों के फाइनल में खेलने वाला भारत अब एशियाई देशों की रैंकिंग में पाकिस्तान से ऊपर है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने इस साल अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।
अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से एकमात्र टेस्ट खेला जाना है लेकिन यह डब्ल्यूटीसी चक्र का हिस्सा नहीं है।
भारतीय टीम को इस साल के आखिर में दो-दो टेस्ट के लिए श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा करना है जिसके बाद 2027 में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है।
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि दो अन्य हार इंग्लैंड में मिली थी जहां शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी।
टीमों को WTC अंक तालिका में अंकों के आधार पर नहीं बल्कि प्रतिशत अंकों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है। बांग्लादेश के 2025-2027 चक्र में 28 अंक हैं जबकि भारत के 52 अंक हैं।
दूसरे टेस्ट में 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 रन पर आउट होने वाली पाकिस्तान की टीम मौजूदा टेस्ट में अब तक चार टेस्ट में केवल एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र में अब तक आठ टेस्ट में सात जीत और एक हार दर्ज की है और डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में 87.50 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है जिसके दो टेस्ट में जीत और एक ड्रॉ के बाद 77.78 अंक हैं।
दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है और उसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



