मध्य प्रदेश
भोपाल में वकील और पूर्व जज मां के खिलाफ दहेज हत्या मामले की जांच करेगी 6 सदस्यीय एसआईटी
पुलिस ने एक पूर्व न्यायाधीश और उनके वकील बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
33 वर्षीय विशा शर्मा 12 मई को कटारा हिल्स इलाके में अपने घर में फांसी पर लटकी पाई गई थीं। पुलिस के अनुसार, वह 2024 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से भोपाल के वकील समर्थ सिंह से मिली और दिसंबर 2025 में उससे शादी कर ली।
एसआईटी के प्रमुख सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश कश्यप ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि दहेज हत्या और उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता प्रावधानों के तहत समर्थ सिंह का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि समर्थ का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं।
उन्होंने कहा, ‘समर्थ और उसकी मां त्विशा को अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को रात करीब 11 बजे (मंगलवार को) अस्पताल के अधिकारियों से उसकी मौत की सूचना मिली।
कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुनील दुबे ने कहा कि नोएडा की रहने वाली महिला के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। रिश्तेदारों ने दावा किया कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे तक फोन पर उनके संपर्क में थी।
शर्मा के रिश्तेदारों के अनुसार, शर्मा भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी।
अधिकारियों ने बताया कि एसआईटी दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हमले और त्वशा की मौत के बाद सबूतों को नष्ट करने के कथित प्रयासों सहित विभिन्न कोणों से जांच करेगी।
भोपाल की एक अदालत ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीश को अग्रिम जमानत दे दी, जबकि समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 18 मई को होगी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



