Connect with us

बिहार-झारखंड

100 मीटर एरिया में शीशे चकनाचूर; थार के भी उड़े परखच्चे, मुजफ्फरपुर पाइप लाइन ब्लास्ट से मची तबाही की तस्वीरें

बिहार के मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां सड़क की खोदाई के दौरान अचानक जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन फट गई और बड़ा धमाका हो गया।

Muzaffarpur Pipeline Blast case

शुरुआत में पाइपलाइन से तेज गति से पीएनजी गैस (PNG gas pipeline explosion) निकलना शुरु हुई और देखते ही देखते गैस में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते ही इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Muzaffarpur Blast

Muzaffarpur gas pipeline blast से कई घरों को नुकसान पहुंचा है और अब तक 1 की मौत हो गई है। मृतक का सिर गायब हो गया है। इसके अलावा 4 अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

Muzaffarpur Blast building

Muzaffarpur Gobarshahi Gas Leak से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गैस लीक के बाद अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है।

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुट गई।

Muzaffarpur Blast Fire Brigade

गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में सड़क से गुज़र रही थार गाड़ी भी चकनाचूर हो गई। इसमें सवार दो लोगों के जलने से मौत की सूचना है।

Muzaffarpur Blast Thar Car

गाड़ी में वैशाली जिले का नंबर है और जदयू की झंडा लगा हुआ है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किसी नेता की गाड़ी है।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 2.01.53 PM

गैस पाइपलाइन के फटने से बहुत क्षति हुई है। आसपास में करीब सौ मीटर की परिधि में सभी शीशे चकनाचूर हो गए।

Muzaffarpur Blast   (1)

SDM (पूर्व) आनंद उत्सव ने बताया कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। राहत व बचाव कार्य जारी है। तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिनका इलाज चल रहा है। मौतों के बारे में हम अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकते। वहां नाला बनाने का काम चल रहा था और खुदाई के दौरान JCB मशीन से यह नुकसान हुआ।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *