Connect with us

बिहार-झारखंड

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस के टॉयलेट के पास मिले 36 कछुए, चीन भेजने की थी तैयारी; पटना में खुला तस्करी का खेल

रेल मार्ग से वन्यजीवों की तस्करी का मामला सामने आया है। हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में तलाशी के दौरान जीआरपी ने 36 कछुए बरामद किए। इनमें पांच मृत पाए गए। कछुओं को थैले में भरकर शौचालय के पास रखा गया था। इस दौरान संदिग्ध तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

जीआरपी की टीम ने नेऊरा स्टेशन के पास ट्रेन की जांच के दौरान लावारिस थैले से कछुओं को बरामद किया। ट्रेन के दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सभी कछुओं को जीआरपी कार्यालय लाया गया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

वन विभाग के स्पेशल पीपी रामाकांत तिवारी ने बताया कि कछुओं की तस्करी करना अपराध है। उनके अनुसार, कछुओं को उत्तर प्रदेश के अमेठी-सुल्तानपुर क्षेत्र से पकड़कर बंगाल के रास्ते चीन भेजे जाने की बात सामने आई है।

वहां इनका इस्तेमाल औषधि बनाने और बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार करने में किए जाने की जानकारी दी गई। बरामद कछुओं का वजन लगभग 20 से 25 किलो बताया गया है।

सभी कछुओं को सीजीएम के समक्ष पेश करने के बाद सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जीआरपी फरार तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *