लाइफ स्टाइल
दिल्ली से जापान ले जा रहा IRCTC, 9 दिनों के दूर में टोक्यो से हिरोशिमा तक 5 शहर घूमने का मौका; जानें पूरा खर्च
सोचिए… आप 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती ‘बुलेट ट्रेन’ में बैठे हों, खिड़की के बाहर माउंट फूजी का खूबसूरत नजारा हो और दिनभर की मौज-मस्ती के बाद रात को रुकने के लिए एक शानदार 4-स्टार होटल आपका इंतजार कर रहा हो।
पढ़ने में किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है ना? अक्सर विदेश घूमने का प्लान बनाते ही फ्लाइट, वीजा और होटल बुक करने की टेंशन दिमाग खराब कर देती है। हालांकि, अगर आप जापान की इस जादुई दुनिया को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो अब आपको कोई सिरदर्दी लेने की जरूरत नहीं है। IRCTC आपके लिए जापान का एक ऐसा फुल-प्रूफ टूर पैकेज लेकर आया है, जहां आपको बस अपना बैग पैक करना है। 9 दिनों की इस ट्रिप में आपके आराम और एंटरटेनमेंट का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

कब है ट्रिप और कौन-सी मिलेगी फ्लाइट?
यह ट्रिप 19 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल 2027 तक चलेगी। आप दिल्ली से ‘ऑल निप्पॉन’ एयरवेज की फ्लाइट में बैठकर टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। इस ट्रिप में टोक्यो, हमामात्सू, क्योटो, ओसाका और हिरोशिमा जैसे विश्व प्रसिद्ध शहरों की सैर कराई जाएगी।
सफर में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा?
- टोक्यो की रौनक: टोक्यो में आप असाकुसा मंदिर, टोक्यो स्काईट्री, शिबुया क्रॉसिंग, और रेनबो ब्रिज जैसी खूबसूरत जगहें देखेंगे।
- माउंट फूजी और समुद्री जहाज: माउंट फूजी के 5वें स्टेशन या ओशिनो हक्काई की सैर के साथ-साथ आप हकोने में रोपवे और मजेदार ‘पाइरेट शिप’ की सवारी भी करेंगे।
- बुलेट ट्रेन का रोमांच: क्योटो के मशहूर बैम्बू फॉरेस्ट, ओसाका के कैसल पार्क और नारा डियर पार्क का नजारा आपका मन मोह लेगा। ओसाका से हिरोशिमा जाने और फिर हिरोशिमा से टोक्यो लौटने के लिए आप दुनिया की तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन में सफर करेंगे।
कितना आएगा खर्च और क्या मिलेंगी सुविधाएं?
अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो इस पैकेज की कीमत 4,77,000 रुपये है। वहीं, दो लोगों के साथ रूम शेयर करने पर प्रति व्यक्ति खर्च 3,87,000 रुपये तय किया गया है।
इस कीमत में कई बेहतरीन सुविधाएं शामिल हैं:
- 4-स्टार होटल में ठहरने का शानदार इंतजाम।
- टूरिस्ट वीजा और इकॉनमी क्लास का रिटर्न फ्लाइट टिकट।
- रोजाना भारतीय रेस्टोरेंट में नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना।
- घूमने-फिरने के लिए एसी डीलक्स कोच और आपकी मदद के लिए अंग्रेजी बोलने वाला पेशेवर गाइड।
बुकिंग से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- अंतरराष्ट्रीय यात्रा होने के कारण बुकिंग के समय सभी यात्रियों को अपना पैन कार्ड जमा करना जरूरी है।
- आपके पासपोर्ट की वैलिडिटी ट्रिप से लौटने की तारीख के बाद भी कम से कम 6 महीने तक होनी चाहिए।
- वीजा के लिए आपको पिछले 3 साल का इनकम टैक्स रिटर्न और 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट देना होगा।
- अगर किसी कारण से दूतावास आपका वीजा रिजेक्ट कर देता है, तो आईआरसीटीसी इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा और जमा किए गए पैसे रिफंड नहीं होंगे।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

