Connect with us

मध्य प्रदेश

भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: परिवार के चार सदस्यों की गला रेतकर हत्या, मुखिया ने ट्रेन से कटकर दी जान

राजधानी के छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की घर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सभी की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। वहीं, परिवार के मुखिया का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया ने पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

मृतकों में ये शामिल

मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू (35), उनकी मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6) के रूप में हुई है। नरेंद्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि घर में उनकी मां, पत्नी और दोनों बच्चों के शव बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नरेंद्र ने धारदार हथियार से परिवार के चारों सदस्यों का गला रेत दिया और इसके बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या और खुदकुशी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल शुरुआती जांच में पारिवारिक हत्याकांड के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की विस्तृत जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *