मध्य प्रदेश
न ब्रश, न ग्लव्स… फिर हाथों से टॉयलेट साफ करने लगे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, Video वायरल
प्रदेश की रीवा संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने स्वच्छता के अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक ताजा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सांसद खुद टॉयलेट की सफाई करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सफाई के लिए न तो ब्रश का इस्तेमाल किया और न ही ग्लव्स पहने। छोटे मग्गे से पानी डालते हुए वे हाथों से टॉयलेट साफ करते दिखाई दे रहे हैं।
गंदगी देखकर खुद सफाई में जुटे
वायरल वीडियो में जनार्दन मिश्रा हल्की पीली शर्ट और सफेद पैंट पहने उकड़ू बैठकर टॉयलेट साफ करते नजर आते हैं। वे मग्गे से पानी डालते हैं और हाथों से गंदगी हटाते हैं। वीडियो रीवा जिले का बताया जा रहा है। इसके सामने आने के बाद सांसद की पुरानी स्वच्छता गतिविधियों की भी चर्चा शुरू हो गई है।
2018 में स्कूल के बंद शौचालय को हाथ से किया था साफ
जनार्दन मिश्रा का स्वच्छता से जुड़ा यह अंदाज नया नहीं है। 15 फरवरी 2018 को रीवा जिले की ग्राम पंचायत भुशुड़ी के प्राथमिक विद्यालय में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मिट्टी से जाम शौचालय को खुद हाथों से साफ किया था। उस समय उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर इसकी तस्वीर और जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव के स्कूल में बंद पड़े शौचालय की सफाई की है। उनका यह वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और 30 हजार से अधिक बार देखा गया था।
बच्चों को नहलाया, नाखून काटे और शिक्षकों को दी थी सलाह
इसी साल 23 जनवरी को नईगढ़ी के अल्हौवा शासकीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान भी सांसद का अलग अंदाज देखने को मिला था। स्कूल में बच्चों की साफ-सफाई की स्थिति देखकर उन्होंने एक बच्चे को खुद नहलाया और उसके पैर रगड़कर साफ किए। इसके अलावा कुछ बच्चों के नाखून भी काटे थे।
उन्होंने शिक्षकों से कहा था कि अभिभावकों को समझाएं कि वे बच्चों को रोज नहलाकर और साफ-सुथरे कपड़ों में स्कूल भेजें। इसी दौरान वे रीवा शहर में झाड़ू लगाते और कचरा वाहन चलाते हुए भी नजर आए थे।
बोले थे- यह दूसरों के लिए मुश्किल, लेकिन मेरी आदत
उस समय जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि दूसरों के लिए यह काम मुश्किल हो सकता है, लेकिन अब उनकी आदत बन चुका है। वे जहां भी जाते हैं, वहां शौचालय की स्थिति जरूर देखते हैं। उनका कहना था कि प्राथमिक स्कूलों में सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं होती और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता की भी कमी है।
2022 में भी गंदा टॉयलेट देखकर खुद उठाया था जिम्मा
22 सितंबर 2022 को सेवा पखवाड़े के तहत खटखरी गांव के कन्या विद्यालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। वहां गंदा शौचालय देखकर उन्होंने फिर खुद सफाई शुरू कर दी। बाल्टी से पानी लेकर हाथों से ही टॉयलेट को साफ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने स्वच्छता का संदेश दिया है। लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने खुद सफाई की।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

