मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई कांग्रेस की वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदेश महासचिव रोहित राजौरिया ने कहा कि बिना नोटिस दिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने केंद्रीय संगठन से शिकायत करने की बात कही। अन्य पदाधिकारियों ने भी कारण जाने बिना कार्रवाई पर आपत्ति जताई।
राजौरिया के मुताबिक, उनके चाचा की तेरहवीं दो दिन पहले थी और घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना था। संगठन पदाधिकारियों को इसकी जानकारी थी।
उन्होंने कहा कि वह संगठन के अन्य आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वहीं, प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि निलंबन केंद्रीय संगठन के निर्देश पर हुआ है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। अनुपस्थिति का कारण मान्य होने पर निलंबन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।
बता दें कि वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नौ जिला अध्यक्ष, सात प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 प्रदेश सचिव सहित कुल 60 पदाधिकारियों के निलंबन का आदेश मंगलवार को जारी किया था।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

