राजनीति
‘घुसपैठियों के वोट बचाकर सत्ता पाना चाहता है इंडी गठबंधन’; भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का तीखा हमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव देश के नागरिकों और मतदाताओं पर भरोसा नहीं करते। उनका विश्वास घुसपैठियों पर है। ये लोग मृत मतदाताओं और दूसरी जगह जा चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए बेचैन हैं। हार का बहाना बनाने वाले विपक्ष से सवाल किया कि जब एसआईआर नहीं था, तब वह चुनाव क्यों हार रहा था? क्या तब भी चुनाव आयोग जिम्मेदार था?
नितिन नवीन बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान के तहत भाजपा और उसके सहयोगी दल एक नैरेटिव के जरिये राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा डालने के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं।
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भोपाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पटना में थे।
पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर में कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, जबकि संविधान को सबसे अधिक चोट कांग्रेस ने ही पहुंचाई है। इंदिरा गांधी के चुनाव को इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बाद आपातकाल लगाने का प्रयास इसका उदाहरण है।
उन्होंने एसआइआर के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों में ढाई करोड़ से अधिक मृतक, छह करोड़ से अधिक दूसरी जगह जा चुके और तीन करोड़ से अधिक ऐसे लोग हैं, जिनका पता नहीं मिल रहा।
ऐसे नामों को बचाने की विपक्ष की बेचैनी समझ से परे है। घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। ईवीएम पर चुनाव आयोग की चुनौती स्वीकार करने की जगह राहुल गांधी मैदान छोड़कर चले गए।
नितिन नवीन ने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर उत्तम और विकसित प्रदेश बन चुका है। लाखों सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी गईं।
राहुल गांधी फुस्स रॉकेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को विपक्ष की राजनीतिक विफलता का चेहरा बताया। दोनों की जोड़ी चुनाव जीतने पर अपना पुरुषार्थ बताती है और हारने पर ईवीएम और निर्वाचन आयोग को दोष देती है।
राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट बताते हुए कहा कि उनका बारूद समाप्त हो चुका है, अब सिर्फ धुआं रह गया है। मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख पर युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया।
कहा कि अखिलेश अगली पीढ़ी से हर लाठी और जख्म का बदला लेने की बात कर रहे हैं। हालांकि नया भारत अराजकता स्वीकार नहीं करेगा। दावा किया कि वर्ष 2017 से पहले सपा की चार सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश में 1500 से अधिक दंगे हुए।
देश राहुल के ‘पप्पू मॉडल’ से नहीं, ‘राम मॉडल’ से आगे बढ़ेगा : सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पूर्णिया में पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में ‘पप्पू मॉडल’ लागू करना चाहते हैं, जबकि भाजपा देश में ‘राम मॉडल’ स्थापित करना चाहती है। इसी से देश आगे बढ़ेगा।
उन्होंने राहुल को खुद को युवा कहना छोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि वे 57 वर्ष के हैं, जबकि 60 की उम्र में लोग वरिष्ठ नागरिक हो जाते हैं। तंज कसा कि राहुल असम या बिहार से चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए उन्हें अब बांग्लादेश जाकर चुनाव लड़ना चाहिए। कहा, जब तक सनातन रहेगा, तब तक भाजपा रहेगी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

