लाइफ स्टाइल
न चीनी, न गुड़! इस दीवाली घर पर झटपट बनाएं ‘खजूर पाक’, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा इस मिठाई की रेसिपी
दीवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है। हालांकि, इस दौरान बाजार में जितनी भी मिठाइयां मिलती हैं, उन सभी में काफी मात्रा में चीनी होती है। इसलिए इन मिठाइयों को ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही कोई स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो खजूर पाक एक अच्छा ऑप्शन है।
इस मिठाई में न तो चीनी का इस्तेमाल होता है और न ही गुड़ का। खजूर में मौजूद नेचुरल मिठास ही इस मिठाई को शानदार स्वाद देती है। आइए जानें दीवाली के लिए खजूर पाक बनाने की रेसिपी।
खजूर पाक रेसिपी
खजूर पाक बनाने के लिए सामग्री:
- खजूर- 400 ग्राम
- घी- 3-4 बड़े चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश)- आधा कप
- कद्दू के बीज- 2 बड़े चम्मच
- कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल- 1/2 कप
- खसखस- 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
खजूर पाक बनाने की विधि:
सबसे पहले खजूर के बीज निकला लें और एक मिक्सी जार में डालें और बिना पानी डाले उसको पीसकर प्यूरी बना लें।
अब एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें और इसमें कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डालकर मध्यम आंच 2-3 मिनट के लिए भून लें।
इसके बाद इन ड्राई फ्रूट्स को एक प्लेट में निकालकर रख लें।
अब उसी कड़ाही में कद्दू के बीज और खसखस को धीमी आंच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें। इसके बाद इन्हें भी ड्राई फ्रूट्स के साथ एक प्लेट में रख लें।
अब उसी पैन में बचा हुआ घी डालें और गर्म होने पर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और खसखस डालकर भून लें। इसे 3-4 मिनट तक भूनें और एक प्लेट में निकालकर रख लें।
अब उस पैन में खजूर की प्यूरी डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें।
जब खजूर अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें भूने हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, कद्दूकस किया नारियल, खसखस और कद्दू के बीज मिला दें।
इसे अच्छी तरह चलाते हुए दो मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब एक थाली को थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें और इस मिश्रण को एक थाली में निकालकर एक जैसा फैला लें।
इसे आधे घंटे के लिए सेट होने दे और फिर बर्फी के आकार में काट लें। खजूर पाक बनकर तैयार है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

