बिहार-झारखंड
छठ पर बिहार लौटने वाले के लिए बड़ी खुशखबरी, घर-घर जाकर राशन कार्ड बनाएगी प्रशासन
दीपावली और छठ महापर्व पर अपने घर लौटने वाले प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब ऐसे प्रवासियों को भी राशन कार्ड की सुविधा से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी मोईज जिया ने सभी प्रखंडों के मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर संभावित लाभुकों की पहचान करने का निर्देश दिया है। इसके तहत ऐसे परिवारों और प्रवासियों को चिह्नित किया जाएगा, जो पात्रता रखने के बावजूद अब तक राशन कार्ड की सुविधा से वंचित हैं।
काफी संख्या में प्रवासी अपने गांव और घर लौटे
भोजपुर जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजगार और कामकाज के सिलसिले में दूसरे राज्यों और शहरों में रहते हैं। दीपावली और छठ के मौके पर इनमें से काफी संख्या में प्रवासी अपने गांव और घर लौटते हैं।
ऐसे में विभाग का प्रयास है कि पर्व-त्योहार के दौरान उनके परिवारों को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ दिलाने के लिए पात्र लोगों की पहचान की जाए।
राशन कार्ड से वंचित लोगों की सूची तैयार करें
डीएसओ ने एमओ को निर्देश दिया है कि वे केवल कार्यालय में बैठकर रिपोर्ट तैयार करने के बजाय क्षेत्र में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें। घर-घर संपर्क कर पात्र परिवारों की जानकारी जुटाएं और राशन कार्ड से वंचित लोगों की सूची तैयार करें।
इससे जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में लाने में मदद मिलेगी। विभागीय स्तर पर चयनित लाभुकों की जानकारी जुटाने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

