राज्य
पश्चिम चंपारण में सरेशाम ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की लूट, संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई
योगापट्टी थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौक से मच्छरगावां जाने वाली मुख्य सड़क में जटहवा पोखरा मटकोटा के पास रविवार की रात 8:30 बजे ज्वेलरी व्यवसायी से हथियारबंद बदमाशों ने नगदी और गहनों से भरा बैग लूट लिए।
मच्छरगावां निवासी ज्वेलरी व्यवसायी मोहन सोनी फतेहपुर चौक स्थित बेचू पासवान के मकान में आभूषण की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात दुकान बंद कर वह बाइक से रोज की तरह घर लौट रहे थे।
फतेहपुर और मटकोटा गांव के बीच बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। वे बदमाशों को देखकर वह घबरा गए और बाइक सड़क किनारे खेत की ओर मोड़ दी। जिससे वे गिर गए।
बाइक के हैंडल में टंगे बैग में बिक्री के करीब 50 हजार रुपये नकद तथा सोना-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण रखे थे। अपराधी बैग लेकर फरार हो गए। जाते वक्त अपराधियों ने फायरिंग भी की।
घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने फतेहपुर चौक समेत आसपास में लगे सीसी कैमरों की फुटेज जांच की। प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष कार्तिकेयन ए के ने बताया कि सीसी कैमरे के फुटेज की जांच के बाद पुलिस फतेहपुर चौक निवासी नन्ही राम के घर गई।
पुलिस का कहना है कि नन्ही राम का पूर्व का अपराधिक इतिहास है। इस वजह से पुलिस जांच करने के लिए गई थी। जहां स्वजन ने विरोध कर दिया। पुलिस के साथ हाथापाई भी की।
सरकारी काम में बांधा डालने व पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने नन्ही राम के मौसेरे भाई शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी दीपक राम को गिरफ्तार किया है। जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
इंटरनेट मीडिया पर पुलिस और महिला के धक्का- मुक्की का वीडियो प्रसारित
फतेहपुर चौक निवासी नन्ही राम के घर पर पुलिस की कार्रवाई का अलग- अलग आधा दर्जन वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।
11 मिनट 34 सकेंड के एक क्लिप में चार मिनट का वीडियो दिख रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस कर्मियों से उलझ रही है और पुलिस कर्मी उसे धक्का देकर गिरा देते हैं।
हालांकि वीडियो में शेष आडियो के रुप में है, जिसमें गाली-गलौज, हंगामा और बच्चों के रोने की आवाज आ रही है। वहीं कई वीडियो में एक वृद्ध महिला अर्धनग्न दिख रही है। शरीर का जख्म भी दिखाती है। एक महिला अपने स्वजन को ही गाली दे रही है और कह रही है कि वीडियो बनाओ।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



