मध्य प्रदेश
MP: घर में घुसकर बाघ ने किया हमला, महिला की मौत, तीन घायल; ट्रैंक्युलाइज करने में बाघ की भी गई जान
उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित ग्राम खेरवा में बाघ ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। बाघ के हमले में मृतका फूलबाई पाल के पास सो रही चार साल की बेटी गुड़िया भी घायल हो गई। फूलबाई की चीख-पुकार सुनकर उसके पति पहलू पाल, ससुर दशई पाल और पिता फुल्ला पाल उसे बचाने पहुंचे, लेकिन बाघ ने तीनों को घायल कर दिया। सभी को नजदीकी मानपुर के अस्पताल ले जाया गया।

घटना का एक और दुखद पहलू यह भी रहा कि वन विभाग की टीम ने घर में छिपे बाघ को ट्रैंक्युलाइज (बेहोश) कर दिया और जंगल में छोड़ने ले गए, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने वन अमले से की मारपीट
टीम के बहुत देरी से घटनास्थल पर पहुंचने से रविवार दोपहर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट में पनपथा के रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव का सिर फूट गया। पतौर रेंजर अंजू वर्मा, राहुल किरार को भी चोटें आईं।
सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
इस बीच, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मृतका के स्वजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। घायल लोगों का उपचार निश्शुल्क किया जाएगा। उन्हें मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।
रेस्क्यू के बाद बाघ को नहीं आया होश
वन विभाग की टीम ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर में घर में छिपे बाघ को ट्रैंक्युलाइज किया। उसे बेहोशी की हालत में पिंजरे में डाल दिया। टीम जब पिंजरे को लेकर बाहर निकली तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान वन कर्मी पिंजरे को वाहन में लादकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने वन विभाग के वाहनों पर भी पत्थर और लाठी से हमला किया। पनपथा रेंज पहुंचने के बाद बाघ को होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय के अनुसार बाघ की मौत किन कारणों से हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। ग्रामीणों के हमले से बाघ की मौत जैसी कोई बात नहीं है। ट्रैंक्युलाइजेशन वन्य प्राणियों को बेहोश करने की वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इसके लिए डॉट गन से वन्य प्राणी के शरीर में दवा इंजेक्ट की जाती है। वन्य प्राणी को होश में लाने के लिए भी दवा दी जाती है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



