मध्य प्रदेश
इंदौर में वाट्सएप पर चैटिंग कर युवती ने जाल में फंसाया, 85 वर्षीय बुजुर्ग से 52 लाख की ठगी
शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने इंदौर के एक 85 वर्षीय बुजुर्ग को लाखों रुपये की चपत लगा दी। खुद को प्रतिष्ठित निवेश कंपनी की अधिकारी बताने वाली एक युवती ने भरोसे में लेकर बुजुर्ग से 51 लाख 80 हजार रुपये निवेश करवा लिए। जब रकम वापस लेने का समय आया तो ठगी का खुलासा हुआ।
मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर का है। पीड़ित मनोहर लाल नागौरी ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वाट्सएप मैसेज से शुरू हुआ ठगी का खेल
पुलिस के अनुसार मनोहर लाल के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप संदेश आया। संदेश भेजने वाली युवती ने अपना नाम शिवानी बताया और खुद को एक निवेश कंपनी में मैनेजर बताया। बातचीत के दौरान उसने शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न दिलाने का दावा किया और बुजुर्ग को एक निवेश समूह से जोड़ दिया।
इसके बाद समूह में प्रतिदिन शेयर बाजार से जुड़े अपडेट, निवेश संबंधी सलाह और मुनाफे के आंकड़े साझा किए जाने लगे, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ता गया।
फर्जी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाता था मुनाफा
आरोपितों ने मनोहर लाल को एक लिंक भेजकर ऑनलाइन खाता खुलवाया और शुरुआत में छोटी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। निवेश के बाद प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ता मुनाफा दिखाई देता रहा, जिससे बुजुर्ग को योजना वास्तविक लगी।
धीरे-धीरे उन्होंने विभिन्न चरणों में कुल 51 लाख 80 हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में रकम निकालने का प्रयास करने पर जब उन्हें नाकामी हाथ लगी, तब ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस की अपील: अनजान निवेश प्रस्तावों से रहें सतर्क
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम के माध्यम से मिलने वाले निवेश प्रस्तावों पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें। किसी भी ऑनलाइन निवेश से पहले संबंधित कंपनी और प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता की पुष्टि करना जरूरी है। संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



