बिहार-झारखंड
राजधानी जैसी दिखने लगी बाघ एक्सप्रेस; रेलवे ने बदले सभी कोच, नई बोगियों के कारण यात्री हुए भ्रमित
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को नया स्वरूप दे दिया है।
अब ट्रेन के सभी पुराने कोचों को हटाकर अत्याधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगा दिए गए हैं। नई रेक के साथ चलने लगी बाघ एक्सप्रेस न केवल अधिक सुरक्षित हो गई है, बल्कि नया लुक भी दिया है।
गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस रविवार को सिवान जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर नए एलएचबी रेक के साथ पहुंची।
निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन को नए स्वरूप में देखकर यात्रियों में उत्सुकता देखने को मिली।
पहली नजर में यात्री हुए भ्रमित
नए रंग-रूप और आधुनिक डिजाइन के कारण कई यात्री कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए। जब बाघ एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची तो कुछ यात्रियों ने इसे वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस या किसी अन्य प्रीमियम ट्रेन समझ लिया।
हालांकि बाद में कोचों और डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन का नाम देखकर यात्रियों ने सही ट्रेन की पहचान की और अपनी यात्रा शुरू की।
एलएचबी कोच से बढ़ी सुरक्षा और सुविधा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। दुर्घटना की स्थिति में इनके एक-दूसरे पर चढ़ने की संभावना कम होती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ जाती है।
इसके अलावा इन कोचों में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम होने से यात्रा अधिक आरामदायक होती है और झटके भी कम महसूस होते हैं।
एलएचबी कोचों की एक और विशेषता यह है कि इनमें बर्थ की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिल सकता है।
आधुनिक डिजाइन और बेहतर सुविधाओं के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अधिक आराम मिलता है।
रेलवे का आधुनिकीकरण अभियान जारी
रेलवे लगातार विभिन्न ट्रेनों में पुराने कोचों को हटाकर एलएचबी रेक लगा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।
बाघ एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाए जाने को भी इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
क्या बोले अधिकारी
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस के सभी रैक को एलएचबी कोच में परिवर्तित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि एलएचबी कोचों में बर्थ की संख्या बढ़ जाती है, ये देखने में आकर्षक होते हैं और यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



