मध्य प्रदेश
त्विषा मौत केस: गिरिबाला व समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी, CBI ने कोर्ट में रखे अहम तथ्य
नोएडा से भोपाल में ब्याही गई अभिनेत्री एवं मॉडल त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में जांच अभी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंची है। मंगलवार को न्यायालय ने मामले के मुख्य आरोपितों मृतका के पति समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने के आदेश दिए।
वीसी के माध्यम से हुई पेशी
दोनों आरोपितों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने हिरासत अवधि बढ़ाने का निर्णय सुनाया।
गौरतलब है कि इससे पहले 2 जून को हुई सुनवाई में अदालत ने दोनों आरोपितों को 16 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। निर्धारित अवधि समाप्त होने पर मंगलवार को मामले की दोबारा सुनवाई की गई।
सीबीआई ने रखीं ये दलीलें
मामले की जांच कर रही सीबीआई की ओर से अदालत में हिरासत बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कारण प्रस्तुत किए गए। अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार, एजेंसी ने बताया कि त्विषा शर्मा के दोबारा कराए गए पोस्टमार्टम की विस्तृत फोरेंसिक रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, जो जांच का अहम हिस्सा है।
इसके अलावा सीबीआई ने कोर्ट को अवगत कराया कि प्रकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं। जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि मृतका और आरोपितों के सोशल मीडिया अकाउंट्स, आपसी चैट, डिजिटल संवाद तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक और तकनीकी जांच अभी जारी है।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



