मध्य प्रदेश
MP Weather News: मानूसन का लंबा होता इंतजार, खजुराहो में 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, 38 जिलों में आंधी-वर्षा का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को प्रदेशभर में सूरज के तीखे तेवरों और भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। छतरपुर जिले का खजुराहो 42.4 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, वहीं छिंदवाड़ा में पारा सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर चढ़कर 38.2 डिग्री तक पहुंच गया। बीते 24 घंटों के दौरान राजगढ़, दमोह, रीवा और सतना को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिले सूखे रहे। हालांकि देर शाम प्रदेश के विभिन्न जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को सीहोर और आगर-मालवा जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत करीब 36 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, इन जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ कुछ जगह रिमझिम फुहारें भी पड़ सकती हैं।
मानसून 23 को छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के मुताबिक प्रदेशवासियों को अभी झमाझम वर्षा के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि 23 जून तक मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान है, जिसके तीन से चार दिन बाद यानी 26-27 जून के आसपास ही इसके मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। तब तक प्रदेश में गर्मी और उमस का मिलाजुला असर बना रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर — अधिकतम तापमान — न्यूनतम तापमान
ग्वालियर — 40.7 — 30.1
जबलपुर — 38.8 — 28.5
भोपाल — 37.3 — 24.4
इंदौर — 35.1 — 24.5
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



