लाइफ स्टाइल
बहुत मजेदार है राजस्थानी लोकगीत ‘थाने काजलियो’, ठेठ मारवाड़ी ढंग में प्रेमिका करती है अपने प्यार का इजहार
राजस्थान की संस्कृति की बात करें, तो लोकगीतों का जिक्र करना जरूरी हो जाता है। यहां हर मौके के लिए खास लोकगीत गाए जाते हैं। ऐसा ही एक लोकगीत है थाने काजलियो बना ल्यूं राज। ये मारवाड़ी भाषा में गाया गया एक मशहूर राजस्थानी लोकगीत है।
इस लोकगीत में एक महिला के प्रेम को बहुत ही अलग और मजेदार अंदाज में बयां किया जाता है। इस गीत में महिला अपने शृंगार के जरिए अपने प्रेमी के लिए अपने दिल की बात को जाहिर करती है। आइए जानें इस राजस्थानी लोकगीत में क्या कहा गया है।
क्या कहता है ये लोकगीत?
इस गीत में महिला का अपने प्रेमी या पति के लिए प्रेम को इस तरह बताया गया है कि ये लोकगीत आपका दिल छू लेगा। इस गीत की शुरुआत में महिला कहती है थाने काजलियो बना ल्यूं राज, पलका में बंद कर राखुली, म्हारें नैना में रमाल्यु राज। यानी महिला अपने प्रेमी से कहती है कि तुम्हें काजल बनाकर अपनी आंखों के पलकों में छिपा लूंगी। महिला अपने प्रेमी को अपनी आंखों में काजल की तरह बसाकर रखना चाहती है, ताकि उसे सिर्फ वहीं दिखाई दे।
प्रेमी-प्रेमिका का संवाद
इस गीत को आगे संवाद की तरह दिखाया गया है। प्रेमिका के प्रेमी को आंखों में छिपाने की बात पर प्रेमी कहता है गोरी पलका में नींद कइयां आवेली, यानी गोरी मुझे पलकों में रख लोगी, तो मुझे नींद कैसे आएगी? इसके जवाब में प्रेमिका कहती है म्हारी पलका पालणियां झुलावेली, यानी मेरी पलकें झूला झुलाती है। इससे तुम्हें बहुत अच्छी नींद आएगी।
इसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी से सवाल करती है कि मेरे दिल से दूर जाने का ख्याल भी तुम्हें कैसे आ सकता है। मैं तुम्हें चंदन का हार बनाकर अपने सीने से लगाकर रखूंगी।
राजस्थानी भेषभूषा और प्रेम की भावना
इस गीत में प्रेमिका इसी तरह अपने अलग-अलग शृंगार, जैसे चुनरी, नथनी आदि के जरिए अपने प्रेमी के लिए अपना प्रेम जाहिर करती है। प्रेमिका अपने प्रेमी को अपनी चुनरी में सजाना चाहती है, अपनी नथनी का मोती बनाकर रखना चाहती है, अपने घूंघट के पीछे दुनिया की नजरों से छिपाकर रखना चाहती है। एक महिला के लिए उसका शृंगार काफी प्रिय होता है। प्रेमिका अपने प्रेमी को भी इतना ही प्यारा मानती है और इसी के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

