राज्य
भिंड में भाई के साथ स्कूल से लौट रही नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, रोते हुए घर पहुंचे बच्चों ने मां को सुनाई आपबीती
प्रदेश के भिंड जिले में मेहगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से भाई के साथ घर लौट रही 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में युवक ने बच्ची के 11 वर्षीय भाई के साथ मारपीट की और बच्ची को अपने साथ ले जाकर गलत काम किया। घटना के बाद दोनों बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और मां को पूरी घटना बताई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
दिनदहाड़े की वारदात
पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच उसकी 9 वर्षीय बेटी अपने 11 वर्षीय भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। दोनों बच्चे गांव में स्थित सरकारी स्कूल के पीछे से होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें गांव का ही अरविंद पुत्र बसंत वाल्मीकि मिल गया। आरोप है कि अरविंद ने पहले बच्ची के भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बच्चे रोते हुए पहुंचे घर
घटना के बाद दोनों बच्चे किसी तरह घर पहुंचे। दोनों को रोता देखकर मां ने जानकारी ली तो बच्चों ने घटना के बारे में बताया। इसके महिला दोनों बच्चों को लेकर मेहगांव थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित अरविंद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



