Connect with us

राज्य

अंधविश्वास का खौफनाक अंत: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, शाकिर ने नाम बदलकर बनाया जाल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी दो सहकर्मी युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

मुख्य आरोपित मोहम्मद शाकिर उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने नर्स को बुर्का पहनाकर अजमेर और एक अन्य स्थान पर ले जाकर वहां भी दुष्कर्म किया। उस पर मतांतरण का दबाव बनाया।

मुख्य आरोपित का साथी फरार है।शाजापुर स्थित किराये के मकान में गत 21 जुलाई को आरोपित मोहम्मद शाकिर ने नर्स की सहकर्मी दो नर्सों के साथ भी अश्लील हरकत की, किंतु दोनों मौका पाकर भाग गईं। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता नर्स को बुलाया।

एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर लालघाटी थाना पुलिस ने उज्जैन जिले के ग्राम बड़ावद निवासी मोहम्मद शाकिर और उसके साथी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली है।

शाकिर को गिरफ्तार कर पुलिस ने नर्स से जबरन वसूले गए चार लाख 10 हजार रुपये में से तीन लाख 48 हजार रुपये और दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

राजू नाम बताकर की जान-पहचान की, फिर ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये भी वसूलेएफआइआर के अनुसार, नर्स को आरोपित मोहम्मद शाकिर ने अपना नाम राजू बताकर जान-पहचान की।

दिया कि वह तंत्र-मंत्र करके उसकी पारिवारिक समस्या खत्म कर देगा। बहाने से घर पहुंचा। कुछ दिन बाद जादू-टोना का डर दिखाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता नर्स के अनुसार, आरोपित बुर्का पहनाकर जावरा के हुसैन टेकरी और अजमेर ले गया। वहां मतांतरण का दवाब बनाया और धमकाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद एक अन्य लड़के को लेकर घर पहुंचा और दोनों ने दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल करके बस दिलाने के नाम पर चार लाख से अधिक रुपये लिए।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *