Connect with us

उत्तर प्रदेश

मायावती ने अब छोटे भतीजे ईशान को सौंपा बड़ा काम, साइडलाइन होने के बाद आकाश आनंद ने एक्स पर लिख दी ये बात

बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव सामने आया है. आकाश आनंद ने खुद को पार्टी से अलग करते हुए सोशल मीडिया पर अपना बायो बदलकर अब सिर्फ ‘बसपा समर्थक’ लिख दिया है. इससे पहले उन्होंने बायो से ‘नेशनल कन्वीनर’ का पद हटाकर ‘बसपा कार्यकर्ता’ लिखा था. इसी बीच मायावती ने पार्टी के संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद (ईशू) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

आकाश आनंद ने फिर बदला बायो

आकाश आनंद ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के अपने बायो से नेशनल कन्वीनर का पद हटाया था और खुद को ‘बसपा कार्यकर्ता’ बताया था. अब उन्होंने एक बार फिर अपना बायो बदल दिया है. इस बार आकाश आनंद ने उसमें ‘बसपा समर्थक’ लिखा है. संगठन के नए बदलाव के बाद आकाश आनंद का नाम पूरे फोल्डर में कहीं मौजूद नहीं है. ऐसे में पार्टी से उनकी दूरी और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

ईशान आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उधर, मायावती ने बसपा संगठन में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है. आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद (ईशू) को अब मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है. उन्हें करीब 15 राज्यों में पार्टी के कार्यों की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह जिम्मेदारी मिलने के बाद ईशान आनंद संगठन के कामकाज की निगरानी करेंगे और संबंधित राज्यों की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.

आनंद कुमार को रिपोर्ट देंगे ईशान

ईशान आनंद अपनी संगठनात्मक गतिविधियों और समीक्षा की रिपोर्ट अपने पिता तथा बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को देंगे. इस पूरे घटनाक्रम में एक तरफ आकाश आनंद के सोशल मीडिया बायो में लगातार हो रहे बदलाव चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर उनके छोटे भाई ईशान आनंद को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भी खास माना जा रहा है. इससे बसपा के भीतर परिवार की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *