Connect with us

पंजाब

हर वर्ग को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाना मान सरकार की प्रतिबद्धता

लालड़ू, 10 सितंबर: मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा लालड़ू से श्रद्धालुओं को मथुरा-वृंदावन के पवित्र दर्शन करवाने के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि मान सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए यह विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से विभिन्न वर्गों के श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन की पवित्र धरती के दर्शन के लिए रवाना होते समय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। विधायक रंधावा ने सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की।

इस अवसर पर नगर कौंसिल लालड़ू के प्रधान स. जोरावर सिंह, सीनियर वाइस प्रधान हरीश मदान, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *