Connect with us

उत्तर प्रदेश

देवरिया में मनीष सिंह की हत्या के बाद सड़क पर उतरी भयंकर भीड़!

गोंडा में हुए विनोद सहनी हत्याकांड के बाद अब देवरिया जिले के भलौनी थाना क्षेत्र में 23 साल के मनीष सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

2

2/6

इस वारदात का सबसे दुखद पहलू यह है कि मनीष ने 1 सितंबर को ही थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी. परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते एक्शन लिया होता तो मनीष आज जिंदा होता.

3

3/6

परिजनों का दावा है कि 3 सितंबर को मुख्य आरोपी चाइना अंसारी और उसके साथियों ने मनीष को चाकू लेकर दौड़ाया था. मनीष ने बीट सिपाही को फोन कर मदद मांगी. लेकिन खाकी की ढिलाई के कारण गुरुवार रात उसकी जान चली गई.

4

4/6

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मनीष का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और सेंथवार समाज का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

5

5/6

उग्र भीड़ ने सरकार और प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं कि हत्यारोपियों का तुरंत एनकाउंटर किया जाए, उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए और लापरवाह पुलिसकर्मियों को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बने.

6

6/6

मामले में खुली लापरवाही सामने आने के बाद देवरिया के एसपी ने सख्त रुख अपनाया. भलौनी के थानाध्यक्ष राकेश राय, चौकी इंचार्ज ज्योति कुमारी और संबंधित बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *