Connect with us

उत्तर प्रदेश

UP Weather: कल यूपी के इन 20 जिलों में बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

 उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली और भारी बारिश के दौर के बीच 13 सितंबर को मौसम थोड़ा शांत नजर आ सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने 13 सितंबर को प्रदेश में किसी भी बड़ी आपदा या भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य को ग्रीन जोन में रखा है. हालांकि मानसून पूरी तरह से विदा नहीं हुआ है और पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं.

13 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, संभाग में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश या हल्की बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. राहत की बात यह है कि पश्चिमी यूपी के किसी भी जिले के लिए कोई गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

पूर्वी यूपी में सुहावना रहेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी 13 सितंबर का दिन मिला-जुला रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी संभाग में कुछ स्थानों या कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश की हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के सख्त मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया है. मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज और गोरखपुर समेत 20 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है.

भारी बारिश और बिजली चमकने से राहत

11 सितंबर को जहां प्रदेश के दर्जनों जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था. वहीं 13 सितंबर को इससे बड़ी राहत मिलती दिख रही है. हल्की बारिश और बादलों के कारण तापमान में बहुत ज्यादा उछाल नहीं आएगा. लेकिन हल्की उमस महसूस हो सकती है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि अगर कोई चेतावनी नहीं है फिर भी बदलते मौसम में हल्की बारिश के दौरान खुले में सतर्कता बरतें.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *