उत्तर प्रदेश
यूपी के इस जिले में 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास को भी मिलेगी हर महीने ₹25000 सैलरी
उत्तर प्रदेश सरकार लखीमपुर खीरी के युवाओं और युवतियों के लिए नौकरी का शानदार मौका लेकर आई है. जिले में 16 सितंबर को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, लखीमपुर खीरी द्वारा किया जा रहा है. नौकरी देने वाला यह मेला रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा.
10 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी
इस रोजगार मेले में 10 से भी ज्यादा जानी-मानी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. ये कंपनियां युवाओं को उनकी पढ़ाई, योग्यता और कौशल के आधार पर अलग-अलग पदों पर नौकरी के अवसर देंगी. ऐसे युवा जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे इस रोजगार मेले में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
कौन-कौन ले सकता है हिस्सा?
इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को किसी भी तरह की हाई-फाई पढ़ाई या डिग्री की जरूरत नहीं है. जो उम्मीदवार हाई स्कूल (10वीं) या इंटरमीडिएट (12वीं) तक की पढ़ाई कर चुके हैं, वो रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही ऐसे युवा जिन्होंने आईटीआई, पॉलिटेक्निक और किसी भी विषय में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है वो भी इस रोजगार मेले में शामिल होकर नौकरी पा सकते हैं.
हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
रोजगार मेले में जिन युवाओं को नौकरी दी जाएगी, उन्हें पद और योग्यता के अनुसार अच्छी सैलरी दी जाएगी. कंपनियों की तरफ से चयनित युवाओं को हर महीने 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.
ऐसे करें फ्री में रजिस्ट्रेशन
इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह रजिस्ट्रेशन रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट http://rojgaarsangam.up.gov.in या मोबाइल ऐप पर जाकर बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी.
यहां से लें अधिक जानकारी
मेले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. आप हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल करके अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं. इसके अलावा आप रोजगार संगम पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



