Connect with us

मध्य प्रदेश

खातेगांव TI हत्याकांड: पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को ड्यूटी के दौरान ट्रक से कुचलने के मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। घटना राजोदा से बरोठा के बीच की है, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर भागने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन रोककर टायर बदल रहे थे, तभी आरोपी गजेंद्र ने लघुशंका जाने की बात कही। सुरक्षा घेरे में मौजूद एएसआई जैसे ही उसे साइड में ले गए, आरोपी ने अचानक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने लगा।

एसआईटी टीम ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायर कर दिया। sit ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गजेंद्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया और छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर बरामद कर ली। घायल आरोपी को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *