लाइफ स्टाइल
नचनिया डांस से बिल्कुल अलग है बिहार का ‘झूमर डांस’, बिल्कुल ठेठ देसी अंदाज में होता है ये खास लोक नृत्य
बिहार में सिर्फ नचनिया डांस नहीं होता है। यहां कई लोक नृत्य भी किए जाते हैं, जो वहां की संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। इन्हीं लोक नृत्यों में झूमर नृत्य भी शामिल है। ये डांस सिर्फ मनोरंजन से कहीं बढ़कर है।
झूमर नृत्य बेहद की खास वजह से किया जाता है और इस डांस को बहुत ही दिलचस्प तरीके से किया जाता है। आइए जानें झूमर नृत्य की शुरुआत कैसे हुई और इस नृत्य की खासियत क्या है।
क्या है झूमर नृत्य का इतिहास?
झूमर नृत्य खेती और गांव के जीवन से गहराई से जुड़ा है। ये नृत्य सिखाया नहीं जाता, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ता रहा है। सदियों से ये नृत्य बिहार की लोक संस्कृति का हिस्सा रहा है और मिथिलांचल के क्षेत्र में खासतौर से किया जाता है।
ये नृत्य फसलों की कटाई के समय की जाती है। अच्छी फसल की खुशी में और प्रकृति का धन्यवाद करने के लिए ये नृत्य किया जाता है। इस नृत्य को सिर्फ महिलाएं करती हैं और पुरुष इसमें हिस्सा नहीं लेते। महिलाएं एक साथ गोल घेरे में खड़ी होती हैं और घूमते हुए नृत्य करती हैं।
कैसे किया जाता है झूमर नृत्य?
ये नृत्य ठेठ देहाती अंदाज में किया जाता है। ये नृत्य अकेले नहीं किया जाता, बल्कि समूह में होता है। इसमें मिहलाएं एक गोल घेरे में खड़ी होती हैं और एक दूसरे का हाथ पकड़कर ताल से ताल मिलाकर घूमती हैं। इस नृत्य को ढोल, मंजीरा और झांज जैसे वाद्य यंत्रों की धुन पर किया जाता है।
इसमें हाथों और पैरों की चाल एक खास ताल में चलती है। आमतौर पर इस नृत्य को सिर्फ महिलाएं ही करती हैं, लेकिन कुछ अवसरों पर पुरुष भी इस नृत्य में शामिल होते हैं और वाद्य यंत्र बजाते हैं।
दूसरे लोक नृत्यों से हटकर झूमर किसी एक त्योहार या मौसम से नहीं जुड़ा है। त्योहार पर या फसलों की कटाई के समय महिलाएं ये नृत्य करती हैं और अपनी खुशी जाहिर करती हैं।
क्या है झूमर नृत्य की खासियत?
ये लोक नृत्य गांव की जिंदगी की खुशी जताने और प्रकृति का धन्यवाद करने के लिए किया जाता है। इस नृत्य के दौरान महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियां पहनती हैं, गहने पहनती हैं और साथ मिलकर ये डांस करती हैं। ये नृत्य सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है। ये सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

