बिहार-झारखंड
Sitamarhi Crime : ‘नाना आगे थे और मैं पीछे, झाड़ियों से अचानक बरसने लगीं गोलियां, सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ’
कुछ पल पहले तक नाना-नातिन साथ टहल रहे थे। नाना आगे चल रहे थे और नातिन पीछे। तभी झाड़ियों की ओट से अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। जान बचाने के लिए नाना भागे तो नातिन भी उनके पीछे दौड़ी, लेकिन वह कुछ दूर ही पहुंच पाई थी कि नाना गोली लगने से गिर पड़े। आंखों के सामने हुई इस घटना ने नातिन को झकझोर कर रख दिया है।
झाड़ियों से अचानक हुई फायरिंग
नातिन स्नेहा के अनुसार वह अपने नाना जिला पार्षद पति बैद्यनाथ महतो के साथ टहल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों की ओट से बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। नाना को बचने के लिए भागते देख वह भी पीछे दौड़ी। हालांकि, कुछ ही दूरी पर नाना गिर पड़े।
नातिन ने लगाए कई लोगों पर आरोप
स्नेहा का कहना है कि उसने घटना के दौरान बदमाशों को पहचान लिया था। उसने अनिल, शंभू, त्रिभुवन, एजाज और एहसान समेत अन्य लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि एक दिन पहले अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।
‘छूटने के आठ घंटे बाद कर दी हत्या’
नातिन के अनुसार अनिल के पुलिस हिरासत से छूटने के करीब आठ घंटे बाद ही उसके नाना की हत्या कर दी गई। इस दावे के बाद मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
एसपी अमित रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एएसपी आशीष आनंद को सौंप दी है। उन्हें दो दिनों के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस कार्रवाई पर एसपी ने माना लापरवाही
एसपी ने बताया कि शुक्रवार को थानाध्यक्ष जिला पार्षद के घर पर फायरिंग मामले में नामजद त्रिभुवन कुमार के पिता अनिल महतो को पूछताछ के लिए थाने लाए थे। बाद में उन्हें पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई की जानकारी एसपी को नहीं दी गई थी।
एसपी ने प्रथम दृष्टया माना कि थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता ने मामले की संवेदनशीलता तथा वादी के जीवन पर मंडरा रहे संभावित खतरे का समुचित आकलन नहीं किया। उन्होंने इसे लापरवाही माना है। अब एएसपी की जांच रिपोर्ट से पूरे मामले में पुलिस की भूमिका और आरोपों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



