Connect with us

खेल

उड़ता पंजाब’ से ‘खेड़ दा पंजाब’: बठिंडा में यूथ रन ने भेजा नशा विरोधी संदेश

बठिंडा में नशे की समस्या को लेकर चल रही बहस के बीच रविवार को यहां पांच किलोमीटर लंबी ‘पंजाब यूथ रन’ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ और खेल तथा स्वस्थ जीवन शैली के पक्ष में संदेश दिया।

बठिंडा के मेयर पदमजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में इस दौड़ का आयोजन किया गया था जिसमें पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के अध्यक्ष अमरजीत मेहता भी भाग ले रहे थे।

मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने कहा कि सरकार युवाओं को खेलों में शामिल करके उन्हें नशे से दूर रखने के लिए काम कर रही है।

घुमान ने कहा, “जिन लोगों ने पहले पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ कहकर बदनाम किया था, उन्हें अब देखना चाहिए कि यह ‘खेड़ दा पंजाब, रंगला पंजाब, भजड़ा-दौड़ दा पंजाब’ है।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से पता चलता है कि युवा नशे के बजाय खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रगति को चुनना चाहते हैं।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *