Connect with us

देश

मंदसौर: चेहरे को चीरकर सिर के आर-पार हुआ 3.5 फीट लंबा सरिया, 3 घंटे की सर्जरी के बाद बची शख्स की जान

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति के चेहरे और सिर के आर-पार 3.5 फीट लंबी लोहे की सरिया घुस गई थी।

डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे की जोखिम भरी सर्जरी के बाद आखिरकार उस सरिए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और मरीज की जान बचा ली। बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे मंदसौर जिले के गरोठ के सीतामऊ इलाके की है।

काम करने का बाद घर जा रहे थे परमानंद

मिली जानकारी के अनुसार ढाबे पर कुक का काम करने वाले परमानंद कथिरिया बस से उतरकर अपने घर पैदल जा रहे थे। अपने घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर रास्ते में एक अंडर-कन्स्ट्रक्शन पुलिया के पास बैरिकेडिंग की गई थी।

चलते-चलते परमानंद ने संतुलन बनाए रखने के लिए उस बैरिकेड का सहारा लेना चाहा, लेकिन बैरिकेड अचानक टूट गया और वह उसके साथ नीचे गिर पड़े। नीचे जमीन पर पड़ी एक लोहे की नुकीली सरिया उनके चेहरे पर आंख के पास से घुसी और कान के पीछे से बाहर निकल गई।

सुनसान इलाके में तड़पते रहे परमानंद

घटनास्थल एक सुनसान इलाका था, जहां परमानंद करीब 10 से 15 मिनट तक दर्द से तड़पते हुए फंसे रहे। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे कुछ युवाओं की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने तुरंत दूसरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने सूझबूझ से बचाई जान

मिली जानकारी के अनुसार परमानंद को सबसे पहले सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 11:30 बजे वे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने खुद सरिया निकालने का जोखिम नहीं उठाया, बल्कि डॉ. प्रीति मनावत के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार देकर उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने अपनी सूझबूझ से परमानंद की जान बचाई।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *