उत्तर प्रदेश
यूपी में एंट्री लेते ही अनंत सिंह ने सबसे पहले किसे दिया अपनी बेटी की शादी का कार्ड? बुलडोजर से हुआ स्वागत
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने उत्तर प्रदेश पहुंचे. चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुशील सिंह से उन्होंने मुलाकात की और उन्हें शादी का कार्ड दिया.
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. बाद में जब सुशील सिंह से अनंत सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अच्छे आदमी हैं और मजबूत आदमी हैं.
अनंत सिंह के यूपी पहुंचने पर चंदौली में उनके स्वागत की भी तैयारी की गई थी. उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही उनके समर्थकों और परिचितों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बुलडोजर से फूल बरसाए गए. बॉर्डर पर भी काफी लोग मौजूद रहे. अनंत सिंह यहां से प्रयागराज की ओर रवाना हुए थे.
सुशील सिंह को दिया बेटी की शादी का निमंत्रण
अनंत सिंह जब चंदौली पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले सैयदराजा के बीजेपी विधायक सुशील सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र उन्हें सौंपा. सुशील सिंह ने बताया कि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और शादी समारोह में शामिल होने की बात भी कही.
जब उनसे पूछा गया कि अनंत सिंह के आने पर इतनी तैयारियां क्यों की गई थीं, तो सुशील सिंह ने कहा कि उनके आने की जानकारी मिलने पर उनके चाहने वाले और मित्र भी स्वागत के लिए पहुंच गए थे. उन्होंने बताया कि अनंत सिंह उनके विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे और उन्हें आगे प्रयागराज भी जाना था. इसी वजह से लोगों ने उनका स्वागत किया.
यूपी पहुंचने पर अनंत सिंह ने क्या कहा?
जब अनंत सिंह से सवाल किया गया कि यूपी में कैसा लगा, इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, ”खूब बढ़िया लगा, खूब बढ़िया.” उन्होंने यूपी में मिले स्वागत के लिए भी धन्यवाद दिया.
25 नवंबर को है अनंत सिंह की बेटी की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है. शादी को लेकर बिहार के मोकामा स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में तैयारियां चल रही हैं. शादी के निमंत्रण के लिए अलग-अलग लोगों और राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं.
अनंत सिंह बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्हें बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ के नाम से भी जाना जाता है. मोकामा की राजनीति में उनका परिवार लंबे समय से प्रभाव रखता है. वह कई बार इस सीट से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

