बिहार-झारखंड
पंजाब से लाया गया था 1 जोड़ा, अब गांव में नाच रहे 500 मोर; बिहार के सहरसा में बनेगा राज्य का पहला ‘मयूर विहार’
जिले के आरण गांव को सरकार ने राष्ट्रीय पक्ष्री मोर के संरक्षण हेतु मयूर विहार (अभ्यारण्य) के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दिया है। इस गांव में वर्तमान में पांच सौ से अधिक मोर है। आवारा कुत्तों व जंगली जानवरों से इसपर खतरा बना रहता था।
वर्ष 2016 में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस स्थल का भ्रमण किया था। इस बीच अभ्यारण्य के लिए तैयारी शुरू कर दिया गया है।
जिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों ने जमीन चयन के लिए प्रक्रिया तेज कर दिया है। आनेवाले दिनों में इस स्थल को मयूर का अभ्यारण्य के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे यह इलाका प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है।
कहां से आया आरण गांव में मोर
आरण के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आज से लगभग 25-26 वर्ष पहले गांव के कारी झा, अरविंद यादव अभिनंदन यादव आदि पंजाब में काम करने गए थे। पंजाब में काम करने के दौरान उनलोगों को मोर का झुंड काफी पसंद आया। वे लोग वहां से मोर- मोरनी का एक जोड़ा लेकर गांव आ गए।
धीरे- धीरे इसकी संख्या बढ़ती गई आज वह लगभग पांच सौ पर पहुंच गई है। मोर गांव में लोगों के दरवाजा, आंगन आदि में विचरण करता है, लोग इसको परेशान नहीं करते, परंतु जानवरों से खतरा बना हुआ है।
अभ्यारण्य बनाने के लिए तेज हुई प्रशासनिक तैयारी
आरण गांव में राज्य स्तरीय ”मयूर विहार” (मयूर अभ्यारण्य) विकसित करने की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। वर्षों से इलाके के लोगों की मांग वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस स्थल का निरीक्षण कर मयूर अभ्यारण्य बनाने की बात कही थी। उसके बाद से हालांकि यह मामला ठंडा पड़ गया है, परंतु इस बीच सरकार और जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी तेज कर दिया है।
मयूर अभ्यारण्य के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगभग दो एकड़ सरकारी जमीन को चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने स्वयं अंचलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने स्थल का मुआयना कर उपयुक्त सरकारी भूखंड तलाशने का निदेश दिया।
प्राकृतिक बसेरा का किया जाएगा निर्माण
मयूर विहार के लिए चिह्नित भूमि पर मोरों के प्राकृतिक रहन-सहन के अनुकूल पेड़-पौधे और झाड़ियां विकसित की जाएगी। इसके साथ ही पानी के लिए तालाब का निर्माण किया जाएगा, ताकि मोरों के लिए पानी और प्राकृतिक भोजन (कीट-पतंगे) की उपलब्धता बनी रहे।
मयूर विहार परिसर में मोरों की देखरेख के लिए विशेष गार्ड और पशु चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी। वन विभाग को इस कार्ययोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश दिए गया हैं। सहरसा जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित आरण गांव में इस अभ्यारण्य के बनने से यह क्षेत्र बिहार के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। ऐसी संभावना है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

