Connect with us

उत्तराखंड

ऋषिकेश में होगी ऑल इंडिया मेयर काउंसिल कीदो दिवसीय बैठक, 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक के लिए मेहमान पहुंचने शुरू हो गए हैं। यह बैठक में इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में संचालित होगी। बैठक में करीब 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद है। त्रिवेणी घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गंगा आरती होगी।

नगर निगम स्थित कार्यालय में मेयर शंभू पासवान ने बताया कि ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयर पहुंचेंगे। जिसमें में 46 मेयरों की कंफर्म सूची उपलब्ध हो गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।

बताया कि तीन जून को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। तीन जून को आयोजित बैठक के दो सत्र इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में होंगे। जबकि तीसरा सत्र त्रिवेणीघाट पर होगा। तीसरे सत्र में गंगा आरती के साथ ही सांस्कृतिक संध्या में जागर सग्राट प्रीतम भरतवाण जागर और गढ़वाली गीत पेश करेंगे।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेहमानाें के साथ ही सभी पार्षद उनके परिजन और शहर की जनता उपस्थित होगी। कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र रावत भी शामिल होंगे। चार जून को सुबह त्रिवेणीघाट पर कार्यक्रम होगा। इस दिन इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नगर निगम की ओर से पार्षदों के लिए पास जारी किए जाएंगे।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending