पंजाब
‘गैंग्स्ट्रॉन ते वार’ अभियान तेज, पंजाब पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन प्रहार का दूसरा चरण
‘गैंग्स्ट्रॉन ते वार’ अभियान तेज, पंजाब पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन प्रहार का दूसरा चरण
चंडीगढ़: पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ‘गैंग्स्ट्रॉन ते वार’ के तहत कार्रवाई को और तेज करते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने रविवार को 72 घंटे के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दूसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की। यह अभियान सोमवार से बुधवार तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी है।

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए DGP ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार–II की प्रभावी निगरानी के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों को ज़मीनी स्तर पर तैनात किया गया है, ताकि कार्रवाई को पूरी मजबूती के साथ अंजाम दिया जा सके।
उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में, जो विदेश में बैठे गैंगस्टरों के पंजाब स्थित सहयोगियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया गया था, महज 72 घंटे में 3,256 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 69 अवैध हथियार भी बरामद किए गए।
एक सवाल के जवाब में DGP गौरव यादव ने कहा कि 38 विदेशी-आधारित गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण (Extradition) या डिपोर्टेशन को लेकर केंद्र सरकार के साथ पत्राचार शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया भी ‘गैंग्स्ट्रॉन ते वार’ अभियान का अहम हिस्सा है।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि हथियारों का महिमामंडन करने वाले गानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 328 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही अवैध और संदिग्ध हथियार लाइसेंसों पर कार्रवाई के तहत 7,000 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिनमें से अब तक 3,500 लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।
DGP ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



