Connect with us

राज्य

बिहार में फार्मर आईडी से मिलेगी खाद, वैशाली-शेखपुरा के बाद 5 और जिलों में व्यवस्था लागू

उर्वरक बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए ‘खेत बचाओ, गुणवत्तायुक्त बीज एवं खाद सुलभ कराओ’ विषय पर सोमवार को कृषि भवन सभागार, मीठापुर, पटना में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर एप्लीकेशन सिस्टम (एफएफएएस) के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था विकसित की गई है।

आईएफएमएस एवं एग्रीस्टैक के एकीकरण से उर्वरक की खरीद-बिक्री प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने का प्रविधान किया गया है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत राज्य में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वैशाली एवं शेखपुरा जिलों में फार्मर आईडी के आधार पर उर्वरक बिक्री की शुरुआत की गई।

इसके सफल क्रियान्वयन के बाद जहानाबाद, अरवल, शिवहर, लखीसराय एवं किशनगंज जिलों में भी इसे लागू किया गया है।

अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को उर्वरक बिक्री की डिजिटल एवं फार्मर आईडी आधारित व्यवस्था, उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था तथा किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज सुनिश्चित करने से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि खाद की बिक्री व्यवस्था को डिजिटल बनाने का उद्देश्य केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि किसान हित में पूरी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी आवश्यकता के समय आवश्यक कृषि इनपुट आसानी से उपलब्ध हो और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज समय पर और सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उर्वरक बिक्री व्यवस्था को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है।

राजनीति49 minutes ago

अडानी एग्री फ्रेश लिमिटेड इस सीजन में हिमाचल प्रदेश में 108 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 80-100 प्रतिशत रंग के प्रीमियम गुणवत्ता वाले सेब खरीदेगी। कंपनी ने निम्नतम श्रेणी के सेब (पिट्टू) और अतिरिक्त बड़े सेब के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया है, जबकि इस श्रेणी में अतिरिक्त छोटे सेब 89 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेंगे। कंपनी ने 60-80 प्रतिशत रंग वाले सेब के लिए 43 रुपये प्रति किलोग्राम, छोटे सेब के लिए 67 रुपये प्रति किलोग्राम और बड़े, मध्यम और छोटे सेब के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम की खरीद मूल्य निर्धारित की है। कम आकार के सेब के लिए सबसे कम कीमत 20 रुपये प्रति किलो तय की गई है। अडानी एग्री फ्रेश ने रविवार को अपनी शुरुआती खरीद कीमतों की घोषणा की, जो सामान्य से कुछ दिन बाद है। बड़े, मध्यम और छोटे ग्रेड के लिए दरें पिछले साल की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक हैं। सेब की फसल काफी कम होने की उम्मीदों के बीच कंपनी ने इस सीजन में कीमतों में बढ़ोतरी की है। हिमाचल प्रदेश ने पिछले साल लगभग 3.5 करोड़ सेब के बक्से का उत्पादन किया, जबकि इस सीजन में उत्पादन लगभग 2 करोड़ बॉक्स होने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश51 minutes ago

हिमाचल सेब सीजन: अडाणी प्रीमियम फल के लिए 108 रुपये प्रति किलोग्राम ऑफर करता है

राज्य52 minutes ago

सोलन एमसी की पुराने कचरे के निपटान की धीमी गति से अधिकारियों की नाराजगी

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *