मध्य प्रदेश
त्विषा केस में CBI ने किया सीन रिक्रिएशन: सीलंबद कमरा खुला, समर्थ और पूर्व जज गिरिबाला से आमने-सामने पूछे तीखे सवाल
नोएडा से भोपाल में ब्याही गई मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल केस की कड़ियों को जोड़ने के लिए सीबीआई टीम बुधवार को मुख्य आरोपित और त्विशा के पति समर्थ सिंह को लेकर भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके बागमुगालिया एक्सटेंशन वाले घर पहुंची।
टीम ने खंगाले साक्ष्य
वहां बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक सघन जांच, पूछताछ और सीन रिक्रिएशन की कार्रवाई चली। इस दौरान सीबीआई के निशाने पर समर्थ सिंह का कमरा रहा, जहां टीम ने बेहद बारीकी से साक्ष्य जुटाए।
मां-बेटे से अलग-अलग, फिर आमने-सामने सवाल
जांच एजेंसी ने समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला सिंह को आमने-सामने बिठाकर तीखे सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक, घटनाक्रम को लेकर दोनों के बयानों में अंतर को पकड़ने के लिए सीबीआई ने उनसे आमना-सामना कराया। मां-बेटे से अलग-अलग और फिर एक साथ पूछताछ कर घटना के दिन की पूरी टाइमलाइन को रीक्रिएट किया गया।
स्थानीय पुलिस को बाहर रखा
इस पूरी कार्रवाई की संवेदनशीलता और गोपनीयता को देखते हुए सीबीआई ने स्थानीय पुलिस को घर से बाहर ही रखा। पूरे तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान सिर्फ केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी और आरोपित ही परिसर के भीतर मौजूद थे। सीबीआई अब इस दौरान मिले सुरागों और बयानों का मिलान तकनीकी साक्ष्यों से कर रही है, ताकि मौत के पीछे छिपे सच को सामने लाया जा सके।
सीलबंद कमरे को खुलवाया
सीबीआई की दिल्ली से पहुंची टीम ने पुलिस द्वारा सील किए समर्थ सिंह के कमरे को खुलवाया और उसकी टीम से बारीकी से जांच की गई, उसके अलमारी और दराजों को खंगाला गया। इसके बाद मकान के उन संदिग्ध स्थानों की जांच की गई, जिस से त्विशा शर्मा गई थी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



